इंदौर. प्लेन आइसक्रीम के बजाय फूडीज़ आइसक्रीम के साथ कैडबरी, फज और न्यूटेला मिलाकर बनाए गए ब्लेंड पसंद कर रहे हैं। इन्हें वे पर्सनलाइज़ करा रहे हैं। ठंड में ब्राउनी बेस्ड ब्लेंड्स खास पसंद किए जा रहे हैं। चॉकलेट आइसक्रीम के साथ फाइव स्टार, डेरीमिल्क और फज मिक्स करके बनाया गया चॉकलेट एसेसिन। चॉकलेट, न्यूटेला, ब्राउनी और फज से बनाया गया डबल चॉकलेट थैरेपी। खास तरह के व्हाइट स्टोन पर बनाए ये ब्लेंड्स शहर में भी सर्व किए जा रहे हैं। शहर में ऐसे पर्सनलाइज्ड और लाइव आइसक्रीम क्रिएशंस सर्व कर रहे हॉकी पॉकी आइसक्रीम पार्लर के स्टोर मैनेजर राहुल खांडे बताते हैं कि यह ट्रेंड अमेरिका का है। इसमें व्हाइट स्टोन पर आइसक्रीम और क्लाइंट के चॉइस की ब्राउनी, फज और चॉकलेट का ब्लेंड करते हैं। यह स्टोन भी बाहर से इम्पोर्ट करा रहे हैं। यह ठंडा रहता है और मिक्सिंग के दौरान इस पर आइसक्रीम जल्दी मेल्ट नहीं होगी। मोनिका गैलेक्सी के ओनर खेराज रीझवानी बताते हैं ठंड में कॉफी और नट्स बेस्ड आइसक्रीम पसंद की जाती हैं। काली मिर्च व स्पाइसेस वाली आइसक्रीम्स भी पॉपुलर हैं।
Leave a Reply