घटना शनिवार सुबह सात बजे की है। लेकिन प्रबंधन को इसकी भनक 8 बजे तब लगी जब टाइगर अचेत पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। घटना से सकते में आए कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव को दी। वे पहुंचे और इलाज शुरू किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बहरहाल अब उसका पीएम किया जा रहा है। इसी में साफ हो सकेगा कि टाइगर को कोबरा ने कब और कितनी जगह काटा। बताते हैं कि जू में तीन मादा व्हाइट टाइगर होने के कारण लंबे समय से नर व्हाइट टाइगर की मांग की जा रही थी। इसी कारण प्रबंधन लगातार भिलाई जू से संपर्क में था और सालभर की कोशिशों के बाद आखिर उसे यहां लाने में सफलता मिली। उम्मीद थी कि नर व्हाइट टाइगर के आने से व्हाइट टाइगर परिवार की संख्या बढ़ेगी। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार जंगल में से कोबरा सांप घुसा और काफी देर की लड़ाई के बाद उसने व्हाइट टाइगर को काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। हम बहुत दु:खी हैं। पीएम किया जा रहा है। दो साल पहले इंदौर के चिड़ियाघर में एक सांप दो सफ़ेद शेरों के पिंजरे में जा घुसा था। वह सांप चिड़ियाघर के पास बने नाले से पिंजरे में घुस गया था। तब टाइगर ने सांप को मार डाला था
Leave a Reply