
तेल कंपनियों ने गुरुवार आधी रात लोगों को बहुत बड़ा झटका दिया। पेट्रोल के दाम 3.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.37 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए। स्थानीय टैक्स जोड़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल अब 63.16 रु./लीटर बिकेगा। पहले ये 59.20 रुपए लीटर बिक रहा था। यानी कीमत में 6.68% का इजाफा किया गया है। ऐसे ही डीजल 47.20 रु./ली. के बदले अब 49.57 रु./ली. बिकेगा। यानी भाव में 5.02% का इजाफा।
नरेंद्र मोदी की सरकार में पेट्रोल-डीजल के भाव में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। इस महीने 2 और 16 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल सस्ते किए गए थे। पिछले साल अगस्त से फरवरी के बीच पेट्रोल 10 बार सस्ता हुआ। कीमत में कुल 17.11 रुपए की कमी आई। जबकि डीजल के इस दौरान छह बार भाव घटे और कीमत में 12.96 रुपए की कमी आई। इससे पहले 16 फरवरी को पेट्रोल 0.82 रुपए और डीजल 0.61 रुपए महंगा किया गया था। वहीं एक मार्च को पेट्रोल 3.18 रु. और डीजल 3.09 रुपए प्रति लीटर महंगा किया गया था। कांग्रेस ने कहा कि एक्साइज-कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से 90 हजार करोड़ रुपए आए।
Leave a Reply