
इंदौर. अगर आप वॉटर स्पोर्टस के शौकीन है, आपको वीकेंड मनाने के लिए सुरम्य जगह की तलाश है तो जल्द ही आपकी यह ख्वाहिश पूरी होने जा रही है। पर्यटन विभाग ने इंदिरा सागर में हनुवंतिया टापू को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया है। क्रूज व मोटर बोट से यहां तक पहुंचा जा सकता है। यहां पर आगामी 12 से 21 फरवरी तक जल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
पर्यटन विकास निगम प्रदेश के बड़े बांधों और नदियों के सुरक्षित स्थानों पर वॉटर टूरिज्म विकसित करने जा रहा है। इसके तहत खंडवा जिले के पुनासा में नर्मदा नदी पर बने इंदिरा सागर बांध में एक स्थान बनाया गया है। हनुवंतिया टाूप को इसके लिए विकसित किया गया है। यहां 10 कॉटेज बनाए गए हैं। एक वोट क्लब और रेस्टॉरेंट भी तैयार करवाया जा रहा है। 8 करोड़ की लागत से तैयार इस टापू पर हरियाली के साथ वॉटर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा। पर्यटन आयुक्त हरिरंजन राव के अनुसार, इसे प्रमोट करने के लिए जल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 120 टेंट लगाए जा रहे हैं। सैलानी यहां पर साहसिक व रोमांचकारी वॉटर टूरिज्म का लुत्फ भी ले सकेंगे।
Leave a Reply