ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरा शतक बनाकर रोहित ने रचा इतिहास
January 15, 2016
campus-live

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो वन-डे शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय तथा दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने।
रोहित ने पर्थ में 12 जनवरी को पहले वन-डे में कई कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए 171 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने उसी फॉर्म को बरकरार रखते हुए गाबा मैदान पर शतक बनाया। उन्होंने पारी के 37वें ओवर में जोएल पेरिस की गेंद पर एक रन लेते हुए शतक पूरा किया। यह उनका वन-डे में 10वां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां शतक है।
रोहित इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो वन-डे शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले यह कीर्तिमान इंग्लैंड के ग्रीम हिक और भारत के वीवीएल लक्ष्मण के नाम था।
Leave a Reply