विराट ने बनाए सबसे तेज 7000 रन
January 19, 2016
campus-live

विराट कोहली ने बनाए वनडे में सबसे तेज 7000 रन। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज के तीसरे वनडे में 19वां रन बनाते ही ये उपलब्धि हासिल की। विराट ने चौका लगाकर इस कीर्तिमान को छुआ। इसके साथ ही विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ दिया। भारत की ओर से विराट से पहले ये रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था। इनके अलावा सचिन तेंडुलकर और एमएस धौनी भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं।
विराट कोहली से पहले यह कीर्तिमान दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ए बी डीविलियर्स के नाम था। डीविलियर्स ने 14 नवंबर 2014 को अपनी 166वीं पारी में 7000 रन पूरे किये थे। डीविलियर्स ने वनडे मैचों में अबतक 23 शतकों की मदद से 8403 रन बनाए हैं।
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 7 हजार रनों के आंकड़े को छूने के लिए 174 पारियां खेली और वर्ष 2001 में केन्या के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। सौरव गांगुली ने वनडे मैचों में 22 शतकों की मदद से 11363 रन बनाए हैं।वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने 7000 रनों के मुकाम तक पहुंचने के लिए 183 पारियां खेली। लारा ने 6 मई 2001 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 हजार रन पूरे किये। लारा ने वनडे मैचों में 19 शतकों की मदद से 10405 रन बनाए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस ने 7000 रनों के सफर में 188 इनिंग्स खेलीं। कैलिस ने 20 अगस्त 2004 को श्रीलंका के खिलाफ यह आंकड़ां छुआ। जैक कैलिस ने वनडे क्रिकेट में 17 शतकों की मदद से 11579 रन बनाए हैं।
भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में 7वें पायदान पर हैं। तेंदुलकर ने यह उपलब्धि 7 जुलाई 1998 को श्रीलंका के खिलाफ हासिल की। सचिन के वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 49 शतकों समेत 18426 रन हैं जो कि विश्व रिकॉर्ड है।
Leave a Reply