प्रियंका और अमिताभ होंगे इन्क्रेडबल इंडिया के ब्रांड एम्बेसेडर
January 22, 2016
campus-live

खबर है कि बॉलीवुड एक्टर्स अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा इन्क्रेडबल इंडिया के ब्रांड एम्बेसेडर के रुप में सामने आ रहे हैं। सूत्रों ने बताया ‘इसकी घोषणा 26 जनवरी के बाद की जाएगी।’
असहिष्णुता के मुद्दे पर आमिर खान के बयान के बाद उन्हें हटाए जाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि सरकार ने इसे कांट्रेक्ट खत्म होने का कारणभर बताया था।
सूत्र ने बताया ‘इस बार एजेंसी के द्वारा किसी का चयन नहीं किया गया है। इस बार सीधे पर्यटन मंत्रालय के द्वारा व्यक्ति का चयन किया गया है।’
अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक पहले ही अमिताभ बच्चन का नाम इस काम के लिए प्रस्तावित किया जा चुका है।
दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में इंटरनेशनल टीवी शो में फेम मिला है। वो ताजा चेहरा बनकर उभरी हैं। ऐसे में इस बात को लेकर संभावनाएं प्रबल है कि वो भी इस कैम्पेन का हिस्सा होंगी।
Leave a Reply