रांची में होगा करो या मरो का मुकाबला
February 11, 2016
campus-live

पुणे में मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 हार जाने के बाद टीम अब दबाव आ गया है। पुणे में हार का खामियाजा टीम इंडिया को अपनी नंबर वन रैंकिंग गवां कर करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
शुक्रवार को रांची में होने वाला मुकाबले भारत के लिए करो या मरो का होगा। अगर भारत रांची में मैच हार जाता है तो वह यह सीरीज भी हार जाएगा। विश्वकप से पहले टीम इंडिया कभी भी अपने मनोबल को कमजोर नहीं करना चाहेगी। रांची में हारने की स्थिति में भारत आईसीसी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच जाएगा।
हालांकि भारतीय कप्तान पुणे में हार के बावजूद ज्यादा चितिंत नहीं है। धोनी को विश्वास है कि उनकी टीम रांची में कमबैक करेगी। अपने घरेलू मैदान पर धोनी को सिर्फ अपने फैन्स के लिए ही नहीं टीम की रणनीति को मांजने के लिए भी हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। आपको बता दें कि पुणे में हार के लिए धोनी ने पिच को जिम्मेदार ठहराया था। �
Leave a Reply