
फिल्मी की दुनिया के सबसे बड़ा ऑस्कर अवार्ड का 88वां फंक्शन ऑर्गेनाइज किया गया। इसअवॉर्डफंक्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड प्रेजेंट करती नज़र आईं। प्रियंका ने इस फंक्शन में व्हाइट गाउन पहना हुआ था। रेड कारपेट में वॉक करने के दौरान जब प्रियंका से उनके इस अनुभव के बारे में पूछा गया तो प्रियंका ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह एक प्रिंसेस की तरह महसूस कर रही हैं।
इस फंक्शन में पहुंचने से पहले प्रियंका ने अपनी फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें उन्होंने व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन के साथ डायमंड ईयररिंग्स और रिंग्स पहनी हुई थी। फोटोज़ शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि मैं किसी रथ पर सवार प्रिंसेस जैसा महसूस कर रही हूं।
आपको बता दें कि प्रियंका अपनी दमदार अदाकारी के लिए सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह इन दिनों अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ में अभिनय कर रही हैं। 4 मार्च को प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म ‘जय गंगाजल’ रिलीज़ होने वाली है जिसकी शूटिंग भोपाल में की गई है। शूटिंग के लिए प्रियंका कुछ समय तक भोपाल में ही रही थीं।
Leave a Reply