
आज शिव और पार्वती के मिलन का दिन है। कई वर्षों बाद महाशिवरात्रि सोमवार को आई है, इसलिए यह दिन खास है।
शिव की श्रद्धा से पूजा करने से वे जरूर प्रसन्न होते हैं। शिव प्रसन्न हो जाएं तो फिर तमाम परीक्षाओं में सफलता, असाध्य रोगों से छुटकारा, घर में खुशी का वातावरण बन जाता है और नौकरी में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। यही नहीं, विवाह संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं और जिनके विवाह में विलंब हो रहा है, उनके विवाह के योग भी बन जाते हैं।
महाशिवरात्रि की दो पौराणिक कथाएं बहुत प्रचलित हैं। माना जाता है की इस पावन पर्व पर ही भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। यह दिन शिव का प्रिय दिन भी होता है। महाशिवरात्रि इतनी अहम इसलिए भी है कि इस दिन भगवान शिव ने पूरी दुनिया को घातक विष के प्रभाव से बचाने के लिए विष पान किया था। इसीलिए उन्हें नीलकंठ महादेव भी कहा जाता है।
आज शिवरात्रि के महा पर्व पर पुरे इंदौर शहर में ख़ुशी और भक्ति का माहोल छाया हुआ है| जगह जगह पर शिव मंदिरो में शिव भक्तो की भीड़ दिखाई दे रही है| लोग दूध फल ईतयादि से शिव को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं|श्रद्धालु उपास रख कर शिव जी की आराधना कर रहे हैं जिसमे महिला पुरुष एवं बच्चे सभी शामिल हैं|
Leave a Reply