
महिला दिवस के उपलक्ष में आई.पी.एस अकादमी सभाग्रह में सभी महिला प्रोफेसर ने मिलकर महिला सशक्तिकरण को और अधिक प्रोत्साहित किये जाने को लेकर चर्चा की|
आई.पी.एस HR हेड नीना जैन ने सभी महिला प्रोफेसर को सहज योग के बारे में समझाया| उन्होंने कहा सहज योग हर एक महिला को करना चाहिए क्युकी इस योग से जहा शारीरिक स्फूर्ति आती है वहीँ आज कल की दिनचर्या के अनुसार होने वाले मानसिक तनाव को भी इसके द्वारा काबू में किया जा सकता है|सहज योग ३ नाड़ियो दवरा संपन्न किया जाता है यह भी उन्होंने सबको बताया |
कार्यक्रम में मुख्या अतिथि के रूप में आला भार्गव, अंजली अग्रवाल एवं नीना जैन थे| कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रद्धा आशापुरे के द्वारा किया गया|
विनीता पराशर, अनुराधा सोलंकी ,अर्चना चौधरी एवं सभी डिपार्टमेंट्स की हेड और फैकल्टीज कार्यक्रम में मौजूद थे|
ईप्सा ग्रुप के प्रेसीडेन्ट श्री अचल चौधरी ने महिला दिवस के उपलक्ष में सभी को शुभकामनाऍ देते हुए हुए कहा की महिलाओं को देश की प्रगति के साथ साथ सामाजिक प्रगति का भी अधिक ज़िमेदारी से निर्वाह करना चाहिए |
सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन आई पी एस अकादमी की ओर से श्रीमती अलका सक्सेना के द्वारा किया गया|
Leave a Reply