
इंदौर। ड्रॉइंग रूम में रखे फिश एक्वेरियम को आकर्षक बनाने के लिए आमतौर पर उसमें प्लास्टिक के पौधे डाल दिए जाते हैं लेकिन अब शहर में नेचुरल प्लांटेड एक्वेरियम बनाए जा रहे �हैं यानी जिनमे प्लास्टिक के पौधे नहीं बल्कि असली पौधे लगाए जा रहे हैं। ये पौधे वॉटर प्लांट्स हैं जो जापान से इंपोर्ट किए जाते हैं और इनसे कांच के एक्वेरियम के अंदर जो खूबसूरत लैंडस्केप नजर आता है वो दरअसल एक्वास्केप है।
शहर में नेचुरल प्लांटेड एक्वेरियम बनाने की शुरुआत करने वाले संजय सरकार ने बताया कि एक्वेरियम के अंदर पौधे उगाने की कला जापान से आई है। इसलिए इसके पौधे और अन्य सामान भी जापान से ही मंगवाया जाता है। साइज के मुताबिक इनकी कीमत 25 हजार रुपए से एक लाख रुपए तक होती है। ये नेचुरल प्लांटेड एक्वेरियम अपने आप में एक छोटा ईको �सिस्टम डेवलप करते हैं, क्योंकि पौधों की ऑक्सीजन मछलियां लेती हैं और मछलियों की छोड़ी हुई कार्बन डाइऑक्साइड पौधे लेते हैं।
Leave a Reply