
शुक्रवार का दिन 2016 का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। पारे ने डेढ डिग्री से ज्यादा की उछाल लगाते हुए 36.6 का आंकडा छुआ। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान इसी के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यह 16.6 डिग्री दर्ज हुआ। रात का तापमान और बढ़ने की संभावना है। आने वाले दो-तीन दिन इंदौर के आकाश पर बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को शहर में हल्के बादल थे और 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। तापमान बढ़ने का असर नजर आने लगा है। शुक्रवार को दोपहर के वक्त शहर की सड़कें सूनी रहीं।
Leave a Reply