नई दिल्ली। भला क्या ऐसा भी हो सकता है कि किसी चीज की फोटो खींचते ही उसके बारे में सबकुछ जानकारी हासिल हो जाए। जी हां, इंटरनेट की दिग्गज कंपनी गूगल एंड्रॉयड डिवाइसेज पर अपने आधिकारिक कैमरा एप पर गूगल गॉगल सुविधा देने जा रही है। इस एप की मदद से किसी भी चीज की तस्वीर खींचकर उसके बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।
हालांकि गूगल यह प्रणाली नई नहीं है, क्योंकि सर्च इंजन गूगल पहले से ही गूगल गॉगल का प्रयोग करती आ रही है। गूगल गॉगल एक आभासी वास्तविकता (अगमेंटेट रियल्टी) एप है जो यूजर को किसी चीज की तस्वीर खींचकर उसके बारे में सर्च करने की सुविधा देती है।
अब सभी Emergency सेवा के लिए एक ही नंबर, 112 पर करें कॉल
गूगल गॉगल एप सर्विस फिलहाल अंग्रेजी, फ्रेंच, इटालियन, जर्मन, स्पैनिश, पुर्तगीज, रूसी और तुर्की भाषाओं को पढ़ सकता है और उसका अन्य भाषाओं में अनुवाद कर सकता है। इसके अलावा यह बारकोड स्कैनर के रूप में भी काम कर सकता है। गूगल गॉगल से तस्वीर खींचकर सर्च करने पर कई चीजें एक साथ आ जाती हैं।
इसमें एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिससे मनचाही चीज के चारो तरफ घेरा बनाकर उससे संबंधित जानकारी सर्च की जा सकती है। गूगल ने वर्ष 2009 में गॉगल की शुरूआत की थी। लेकिन कुछ सालों बाद कंपनी ने इसे अपडेट करना छोड़ दिया और यह परियोजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई। लेकिन अब गूगल ने एक बार इसकी सुध ली है और कैमरा एप के साथ जोड़ा है, ताकि सभी एंड्रॉयड यूजर्स के फोन में यह सुविधा मुहैया कराई जा सके।
Leave a Reply