महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद और बॉलीवुड के सितारों ने ट्विटर पर बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान का समर्थन किया है। अभियान से उनके जुड़ाव ने इस मुद्दे पर बहुत सारे लोगों का ध्यान खींचा।
अभियान रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और एनजीओ चाइल्ड राइट्स एंड यू (सीआरवाई) ने शुरू किया है। ट्विटर हैशटैग ‘डोंट एंप्लॉय लिट्ल वंस’ पर लोगों से बाल मजदूरी का इस्तेमाल नहीं यह वादा करने का आग्रह किया गया है। तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा, “हर बच्चे को सपने का पीछा करने का हक है। सपने का पीछा होने दें।’
पूर्व भारतीय कप्तान का ट्वीट करीब 2000 बार रिट्वीट हुआ लगभग 5000 बार लाइक किया गया। अभिनेत्री सोहा अली खान और मंदिरा बेदी ने भी ट्वीट कर अभियान को समर्थन दिया। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के मुताबिक, भारत में पांच से 17 साल की उम्र के 57 लाख बाल मजदूर हैं। जबकि विश्वभर में यह संख्या 16.8 करोड़ है। भारत में आधे ज्यादा बाल मजदूर कृषि के काम में हैं।
Leave a Reply