
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एप्पल के प्रमुख टिम कुक ने भारत की अपनी पहली यात्रा की शुरुआत बुधवार को मुंबई स्थित विख्यात सिद्धि विनायक मंदिर से की। कुक पांच दिन की भारत यात्रा पर हैं|
कुक प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में नजर आए। मध्य मुंबई में यह भगवान गणेश का विख्यात मंदिर है।
सूत्रों का कहना है कि कुक के मंदिर जाने का कार्य्रकम योजनाबद्ध नहीं था और न ही अनंत अंबानी से मिलना भी तय नहीं था।
वे मंगलवार रात बीजिंग से मुंबई पहुंचे और ताज महल होटल में रुके हैं। नीली शर्ट पहने कुक मंदिर में अंगवस्त्रम धारण किए दिखे जिस पर संस्कृत में श्लोक अंकित थे। इसे आमतौर पर हिंदू धर्मावलंबी धारण करते हैं।
इस अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी का भारतीय आध्यात्म के प्रति झुकाव नया नहीं है। कंपनी के विख्यात संस्थापक स्टीव जॉब्स का भी इससे लगाव रहा है।
प्रभादेवी सिद्धिविनायक मंदिर में कुक के साथ भारत में कंपनी के कारोबार के प्रमुख संजय कौल भी थे।
Leave a Reply