
ऊंचाई, मुस्कान, स्वभाव, त्वचा, ज्ञान, बॉडी लैंग्वेज और इससे भी अहम सीखने की ललक व आत्मविश्वास के आधार पर चार मॉडल्स को फेसिनो मिस दीवा में जाने का मौका मिला। हुनरबाजों के इस शहर में रविवार को ‘फेसिनो मिस दीवा- 2016’ के ऑडिशन हुए।
मिस यूनिवर्स इंडिया-2016 के लिए होने वाले मिस दीवा के ऑडिशन में प्रदेशभर की 105 मॉडल्स ने भाग लिया था। इनके सौंदर्य, व्यवहार आदि मापदंडों के आधार पर 35 का चयन हुआ। इन सभी को दूसरे राउंड में सवाल-जवाब के दौर से गुजरना था। अपने जवाब से निर्णायकों को संतुष्ट करने वाली 13 मॉडल्स को चुना गया। आखिरी चुनौती इन 13 प्रतिभागियों के बीच थी। इनमें से निर्णायकों ने मुस्कान डेरिया, प्रियांशी चंदेल, पूजा शर्मा और हर्षिता को मुंबई में होने वाले अगले राउंड का ‘गोल्डन कार्ड’ दिया। इन चार मॉडल्स में एक धार, होशंगाबाद और दो इंदरौ की हैं। पूजा शर्मा को मिस फेसिनो इंदौर का खिताब भी दिया गया। निर्णायक शहर के युवा डिजाइनर सौरभकांत श्रीवास्तव, मुबंई से आईं नवरीन सिंह और मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ब्रांड ऑपरेशन दर्शन बंगेरा थे।
Leave a Reply