
अक्टूबर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सरकार को दूसरा भागीदार देश मिल गया है। इसके लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सहमति दी है। पहले कोरिया भागीदार देश बना था।
इस वर्ष सरकार ने समिट के लिए कम से कम पांच देशों को भागीदार बनाने का लक्ष्य रखा था। मुख्यमंत्री की जापान, चीन यात्रा और जापानी दल की इंदौर यात्रा को देखकर माना जा रहा था कि समिट में ये दोनों देश भागीदार बनेंगे। हालांकि अब तक उनकी भागीदारी तय नहीं हुई है। पिछली समिट में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, मलेशिया, चेक रिपब्लिक जैसे देश भागीदार बने थे। इस बार देशों की संख्या कम देखते हुए समिट में उन पर आधारित आयोजन का समय भी कम कर दिया गया है। समिट में भागीदार देशों के लिए दो दिनों में कुल पांच सत्र रखे जाने पर विचार किया जा रहा है।
Leave a Reply